फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूटी की डिकी से 2.25 लाख रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे डेयरी संचालक की स्कूटी की डिकी से 2.25 लाख रुपये चोरी हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी डेयरी संचालक रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह जहानाबाद स्थित बैंक से अपने खाते से 2.25 लाख रुपये निकालकर बैग में रखे थे। इसके बाद बैग स्कूटी की डिकी में रखकर घर लौट रहे थे।
शाम करीब साढ़े चार बजे शकूराबाद चौराहे के पास वह सब्जी लेने के लिए रुके। इसी दौरान किसी ने डिकी से नकदी भरा बैग चोरी कर लिया। सब्जी लेने के बाद डिकी खोली तो बैग गायब मिला। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें