फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कमरे में मिला राज्यमंत्री की चाची का शव, दामाद ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
फाइल फोटो-40-शिव देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी शिव देवी (80) का बुधवार शाम उनके कमरे में शव मिला। वह करीब तीन दिनों से दिखाई नहीं दे रही थीं। घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। प्रारंभिक तौर पर पुलिस बीमारी से मौत की आशंका जता रही है। वहीं दामाद रमाकांत ने हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दिवंगत वृद्धा राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की चाची थीं।
शिव देवी के पति गयादीन का वर्ष 2016 में निधन हो चुका है। वह प्रयागराज के लेखा विभाग में सरकारी कर्मचारी थे। उनके चार पुत्रियां हैं। सूचना मिलने पर प्रयागराज से पुत्री गीता और दामाद राजेश गांव पहुंचे। बेटे वीरेंद्र की भी पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। शिव देवी का एक मकान प्रयागराज में भी है और वह अक्सर पुत्रियों के पास रहती थीं।
विज्ञापन

24 जून से वह गांव स्थित घर में थीं। पुलिस के अनुसार उन्हें पिछले आठ वर्षों से हृदय रोग था और हार्ट में पेसमेकर लगा था। ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम बार 29 जून की रात घर के बाहर देखा था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फाइल फोटो-40-शिव देवी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें