फाइल फोटो-01-मन्नू लाल। स्राेत परिजन
बकेवर। थाना क्षेत्र के कपरिया ऊसर गांव में सोमवार सुबह रिंद नदी में युवक का शव उतराता मिला। परिजन और ग्रामीण डूबने से मौत की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को दी। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्र के कपरिया ऊसर निवासी मन्नूलाल (25) रविवार देर शाम घर से नदी की ओर जाते देखा गया था। देर रात तक घर न लौटने पर पिता राम प्रकाश निषाद और बड़े भाई सुरेंद्र निषाद ने गांव में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ग्रामीण नदी की तरफ गए तो युवक का शव पानी में उतराता मिला। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल रखे थे।
प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को परिजन ने बताया कि मन्नूलाल का विवाह 10 माह पहले मसूरपुर थाना जाफरगंज निवासी रमा के साथ हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। छह मई को पत्नी मायके पक्ष के लोगों के साथ आकर शादी का सामान लेकर चली गई थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फाइल फोटो-01-मन्नू लाल। स्राेत परिजन