फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो-14-विपिन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के रिठवां गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

रिठवां निवासी विपिन मौर्य (25) की शादी 11 मार्च को कौशाम्बी जिले के थाना मंझनपुर के काजीपुर गांव निवासी शिवानी (22) के साथ हुई थी। चौथी के बाद पत्नी मायके चली गई थी। एक सप्ताह पूर्व विपिन पत्नी को लेने ससुराल गया था। ससुरालियों ने पत्नी भेजने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि ससुरालीजन ने बेटे के साथ अभद्रता की। बाइक भी रख ली। ससुराल से लौटने के बाद विपिन परेशान रहता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे विपिन आबादी के बीच बने दूसरे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के हुक से अंगौछे का फंदा बनाकर लटक गया। दरोगा प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-14-विपिन। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें