फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साथियों संग गए युवक का खेत में शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। घर से दो साथियों संग शनिवार शाम निकले युवक का सुबह पड़ोसी गांव के एक खेत से शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने आरोपियों को पकड़े जाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम की जांच में करंट लगने से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भवनी का पुरवा मजरे रसूलपुर भंडरा गांव निवासी राजू रैदास शटरिंग कारीगर हैं। उनका पुत्र राज रैदास (19) पिता के काम में सहयोग करता था। मां अनीता ने बताया कि वह राखी बांधने शाम को मायके कौशांबी गई थी। इधर, घर में राज और पड़ोसी शाम को डीजे पर डांस कर रहे थे। करीब शाम छह बजे पड़ोसी दो युवकों के साथ राज घर से निकला। इसके बाद रात को घर नहीं पहुंचा। परिजन तलाश करते रहे, कोई पता नहीं लगा। साथियों ने भी उसे गांव के बाहर छोड़ने की बात कही। रविवार सुबह जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बैहराणा गांव स्थित एक खेत में राज का शव देख परिजनों को सूचना दी। खेत पर खून फैला था। खून देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मां ने साथियों पर आरोप लगाया कि पड़ोसी युवकों ने बेटे को शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद नशेबाजी के विवाद में बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि वह निर्दोष थे तो रात को ही बेटे के साथ अनहोनी की सूचना क्यों नहीं दी। धाता से पहुंची मामी राजकली ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा जारी रहा। सीओ बृजमोहन राय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 12 बजे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। सीओ ने बताया कि मौके की जांच की गई है। फॉरेंसिक टीम की जांच में युवक के सीने व दाहिनी हाथ की उंगलियों पर जलने का निशान मिला है। खेत पर थोड़ा से खून फैला मिला है। नाक से खून का रिसाव हुआ है। किसी गंभीर चोट लगने खून नहीं निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है।

...तो खेत मालिक के क्राइम सीन में छेड़छाड़ से उलझी पुलिस
फतेहपुर। साथियों संग युवक की मौत की घटना को पुलिस की माने तो खेत मालिक ने उलझाकर रख दिया है। खेत मालिक किसान ने अपनी आफत दूर करने के लिए क्राइम सीन से ही खिलवाड़ कर डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि करंट से होने पर खेत मालिक पुलिस की जांच के दायरे में आ जाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भवनी का पुरवा मजरे रसूलपुर भंडरा के राज रैदास की मौत के बाद घटनास्थल की जांच में पुलिस के सामने कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने जांच दौरान राज को घर से लेकर जाने वाले साथियों को पकड़ा। उनसे पूछताछ में करंट से मौत की बात सामने आई। बचाने में एक साथी की उंगली झुलसने के निशान होने का पुलिस ने दावा किया है। घटनास्थल में खीरे के खेत पर राज की छूटी चप्पल मिली है। उसका शव दूसरे खेत पर मिला है। जिस खेत पर चप्पल मिली है। उस खेत के एक साइड में ही करंट का पतला तार बंधा है। बाकी हिस्से से तार में नहीं है। पुलिस का मानना है कि खेत मालिक ने शव देखकर सुबह खेत से तार हटा दिया। उसके बाद शव को उठाकर सामने वाले खेत में रखा। खेत में रखते समय एक हिस्सा ऊंचाई में जाने से नाक से खून का रिसाव हुआ है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि खेत मालिक के द्वारा घटनास्थल से छेड़छाड़ किए जाने के साक्ष्य मिल रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें