फोटो-32-अढावल घाट पर नाव से यमुना पार करते यात्री। संवाद
बहुआ। यमुना नदी के अढ़ावल घाट पर 15 जून से पीपा पुल टूटने के बाद यात्रियों को नावों के सहारे यमुना पार कराया जा रहा है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
पुल हटाए जाने के बाद स्टीमर की व्यवस्था की जानी चाहिए थी लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय नाविक नावों से यात्रियों को नदी पार करा रहे हैं और प्रति यात्री 20 रुपये तथा बाइक के 50 रुपये वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
बांदा और फतेहपुर के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को मजबूरी में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय राजकुमार, सुरेंद्र, नरेंद्र, रामपाल, राजू, शिवम्, आबिद, सूरजपाल और इसरार खान ने कहा कि पुल हटने के बाद ठेकेदार को स्टीमर की व्यवस्था करनी चाहिए थी। हालांकि अब तक स्टीमर नहीं चलाया गया है।
फोटो-32-अढावल घाट पर नाव से यमुना पार करते यात्री। संवाद