खागा(फतेहपुर)। मतदाता पुनरीक्षण सामग्री न लेने वाले बीएलओ पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं। अभी तक तहसील की 52 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम शुरू नहीं हुआ है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तहसील प्रशासन ने 10 और 12 अक्तूबर को तहसील सभागार में बैठक की थी। इसमें मतदाता पुनरीक्षण कराने पर चर्चा हुई थी। ग्राम पंचायत स्तर पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। उनको इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक 52 ग्राम पंचायतों के बीएलओ ने मतदाता पुनिरीक्षण की सामाग्री नहीं ले गए हैं।
इसमें धाता ब्लाक के 17, विजयीपुर-हथगाम ब्लाक के 11-11 और ऐरायां ब्लाक के 13 बीएलओ शामिल हैं। दो दिन में इन ग्राम पंचायतों के बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण की सामग्री नहीं ले गए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।