फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंगदारी वसूलने में भाजपा के पूर्व विधायक के नाती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिठाई विक्रेता का निर्वस्त्र वीडियो वायरल की धमकी देकर रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाजपा के एक पूर्व विधायक का नाती भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों से थार कार, नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मिठाई विक्रेता चार नवंबर की रात साढ़े 10 बजे दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में कानपुर गुजैनी निवासी कार्तिकेय यादव मिला और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। फोन वापस करने के लिए नई बाजार तक बुलाया। इसके बाद धाता कस्बा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस ले जाकर बंधक बना लिया। यहां कार्तिकेय और उसके दोस्त कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा के उदहिन खुर्द निवासी रितिक सिंह पटेल और धाता क्षेत्र के डेंडासाई निवासी अमर सिंह ने दुकानदार को पीटकर निर्वस्त्र किया था।
वीडियो बनाकर वायरल की धमकी देकर 1.80 लाख रुपये वसूले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में रितिक भाजपा के एक पूर्व विधायक का नाती हैं। आरोपियों के पास बरामद थार गाड़ी को सीज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कौशांबी में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें