फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने अघोषित कटौती का कारण पूछा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने राधानगर ट्रांसमिशन, मुराइनटोला उपकेंद्र व हरिहरगंज उपकेंद्र का निरीक्षण किया। अघोषित बिजली कटौती किए जाने का कारण अधिकारियों से पूछा और व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरिहरगंज उपकेंद्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। यहां के उपभोक्ताओं को 24 घंटे में सात से आठ घंटे ही बिजली मिलती है।
इस पर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि राधानगर ट्रांसमिशन से त्रिलोकीपुर तक की लाइन में हमेशा फाल्ट होता है। इस कारण से आपूर्ति बाधित रहती है। मुराइनटोला उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवबाबू निषाद ने बताया कि यहां की बिजली आपूर्ति बराबर चल रही है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। इस मौके पर महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें