फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सामूहिक विवाह में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हा और दुल्हन को बायोमीट्रिक या फेशियल उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह व्यवस्था फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बनाई गई है। 29 नवंबर को जिले में पहले चरण में पांच सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।
विज्ञापन


इस बार सरकार ने प्रति जोड़ा खर्च बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। इसमें 15 हजार रुपये कार्यक्रम पर खर्च होंगे। 25 हजार रुपये वर-वधू को सामान और बाकी 60 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि जोड़े की शादी से पहले बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। तकनीकी वजह से यदि बायोमीट्रिक न हो पाए तो फेशियल उपस्थिति के बाद ही विवाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें