फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक फिसली, महिला की मौत व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में पट्टी शाह रोड पर गुखरुवापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत हो गई। बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

पट्टीशाह गांव निवासी आरती मौर्य (31) पत्नी शिवकुमार अपने बेटे अमित के साथ रिठवा गांव से ससुराल जा रही थीं। गुखरुवापुर गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में पीछे बैठी आरती मौर्य के सिर में गंभीर चोट लग गई।

पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भिजवाया। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें