फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर/बिंदकी (फतेहपुर)। बाइक से घर जा रहे छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने जाम लगा दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुगल मार्ग हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस और राजस्व कर्मियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने हादसा करने वाले वाहन और चालक को पकड़ा है। बाइक सवार का हेलमेट मौके पर पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मूंज का पुरवा निवासी करण यादव (17) पुत्र स्वर्गीय राकेश यादव कक्षा 11 का छात्र था। वह रविवार शाम घोरहा गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान बाइक से अनाज लेने गया था। अनाज नहीं मिलने पर घर जा रहा था। बिंदकी के शंकरनगर के पास जहानाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर रोड पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों में भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। मृतक की मां राजदुलारी बेटे का शव देखकर बदहवास हो गई। परिजनों ने मुगल रोड हाईवे जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद लेखपाल राजेश सिंह और अजीत मौके पर पहुंचे। परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खोलवाया गया। जिससे यातायात सामान्य हो सका। छात्र शंकर नगर स्थित मदर जानकी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। उससे बड़े दो भाई विपिन, डेविड और एक छोटी बहन गोल्डी है। मृतक के पिता की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्कार्पियो और चालक को पकड़ा गया है। यातायात बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें