फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हाथ में लगी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थानाक्षेत्र में मोबाइल बनवाकर घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार देर शाम शाम जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान धाता थानाक्षेत्र के भीमपुर निवासी विजय करण सिंह उर्फ राजा (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विजय करण सिंह शाम को मोबाइल बनवाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बेज लहयी भुइयां बाबा के पास पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक हमलावर ने तमंचा कनपटी पर सटाकर मारने की कोशिश की। विजय ने बचाव के लिए तमंचा हटा दिया। उससे उनके हाथ में गोली चीरते निकल गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना का कारण रविवार को रक्षपालपुर गेस्ट हाउस में हुए विवाद को माना जा रहा है। सूचना मिलते ही धाता पुलिस और क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवार ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें