थरियांव। वाहन के इंतजार में हाईवे पर खड़ी महिला का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले। मामले की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी रोहित की पत्नी सुनील देवी थरियांव थाना क्षेत्र स्थित मायके दिहुली गांव आई थी। वह मेला देखने मां शीतला देवी मंदिर जाने के लिए दिहुली मोड़ हाईवे पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। बाइक सवार लुटेरे पहुंचे।
महिला ने बताया कि बाइक सवारों ने गले में झपट्टा मारा तो उसने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस पर मारपीट कर गले से सोने का मंगलसूत्र व कान से आर्टिफिशियल टॉप्स छीनकर भाग निकले। पुलिस घटना के बाद बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।