फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ने फिर बजाया जीत का डंका, छत्तीसगढ़ ढेर

Fri, 25 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 26 वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी यूपी का दबदबा कायम रहा। यूपी की टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ की टीम को एक रन से हराया। दिन भर हुए करीब दो दर्जन मैचों में बल्लेबाजों और बालरों में कांटे की टक्कर देखने की मिली। एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में उड़ीसा ने कर्नाटक की टीम को 101 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह स्पोर्ट्र्स  स्टेडियम में पूर्वांचल और मध्य प्रदेश टीम के बीच पहला मैच हुआ। इसमें पूर्वांचल की टीम ने दो विकेट खोकर 65 रन का लक्ष्य रखा।  पूर्वांचल टीम में आजाद ने 27, विकास ने 24 और सुबोध ने पांच रन बनाए।

मध्य प्रदेश की टीम पांच विकेट खोकर 36  रन पर ही सिमट गई। मैच में पूर्वांचल की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच महाराष्ट और उत्तराखंड के बीच हुआ।  महाराष्ट्र की टीम ने 66 रन बनाए जबकि उत्तराखंड की टीम 30 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


मैच में महाराष्ट्र की टीम विजयी हुई । इसके बाद उड़ीसा और कर्नाटक टीम के बीच मैच हुआ। कर्नाटक की टीम ने 12  रन बनाए। उड़ीसा की टीम ने 101 रन बनाकर जीत हासिल की। इसके बाद विदर्भ और गोवा के बीच मैच हुआ।

विदर्भ ने 29 रन बनाए। गोवा ने 31 रन बनाकर जीत पक्की की। एक अन्य मुकाबले में यूपी की टीम ने एक रन से छत्तीसगढ़ की टीम को हराया। यूपी की टीम ने 36 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 35 रन बनाए। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जम्मू कश्मीर और राजस्थान के बीच रोमांचक मैच हुआ।

जम्मू कश्मीर की टीम ने चार विकेट खोकर 15 रन  बनाए जबकि राजस्थान टीम ने एक विकेट पर 33 रन बना कर जीत पक्की की। उड़ीसा और मुंबई के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

उड़ीसा की टीम ने 68  रन बनाए जबकि मुंबई टीम 50 रन पर ही सिमट गई। एक अन्य मैच में झारखंड की टीम ने 59 रन बनाए जबकि दिल्ली ने  69 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें