फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार टीजी-टू घायल

Fri, 06 Feb 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/औंग। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार टीजी-टू घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर गिरे टीजी-टू ट्रक की चपेट में आने से बच गए। नर्सिंग होम से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र दुर्गागंज उपकेंद्र में कार्यरत टीजी-टू विकास कुमार यादव बाइक से विभागीय कार्य के लिए आशापुर जा रहे थे। टीजी-टू जौनपुर जिला मछलीशहर के मूल निवासी हैं। बकेवर में किराये के कमरे में रहते हैं।
रास्ते में पीछे से कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने फौरन ब्रेक लगा दी। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

दुर्गागंज उपकेंद्र के कर्मी गोपाल शुक्ला, रिंकू, नयन सिंह और धीरज भदौरिया ने विकास को औंग के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी स्व. राम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (50) घर से 11 नवंबर को जंगल जा रही थीं। रास्ते में इंटर कॉलेज की पुलिया पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गई थीं। कानपुर हैलट में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पुत्र पवन सिंह ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सचिव की कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

मलवां थाना क्षेत्र के बैरमपुर मजरे दमापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। शहर के तांबेश्वर नगर निवासी ग्राम विकास अधिकारी शिव प्रकाश सिंह कार से खजुहा ब्लॉक ड्यूटी पर जा रहे थे। दमापुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार राहुल पटेल को टक्कर मार दी। राहुल पटेल जाफरगंज थाने के गहरूखेड़ा निवासी हैं। हादसे में राहुल घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन घायल

जहानाबाद में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बे के पाटी गली निवासी ई-रिक्शा चालक हलाकू (65) थाना क्षेत्र के गांव सराय धरमपुर निवासी कल्लू (60) और छोटे (27) को बैठाकर बस स्टैंड से बाजार की ओर जा रहा था। ई-रिक्शा में सानी गढ़वा मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी। इससे चालक और दोनों सवारियां घायल हो गईं। डॉक्टर ने हलाकू को कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चालक कार छोड़कर भाग निकला है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें