फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मंगलवार रात पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसके दो बेटे घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक मौके से भाग निकला। बेटों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी भोले का पुत्र कमलेश वर्मा (40) किसान था। वह चार पहिया वाहन चलाने का भी काम करता था। वह रात करीब नौ बजे कस्बे से सब्जी खरीदकर पुत्र अभय (9)और देवन (7) के साथ घर जा रहा था। रामपुर मोड़ के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। इसी दौरान चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने किसान व बच्चों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने हालत नाजुक देखकर किसान को कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे से मां विद्या देवी और पत्नी रंजना का का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि छोटे भाई अवधेश की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोलेरो व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें