फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंप से 1,750 रुपये लेकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
फोटो-24-सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी रोड चौडगरा स्थित भगवानदीन गया प्रसाद पेट्रोल पंप पर अपाचे बाइक सवार एक युवक सेल्समैन को चकमा देकर 1,750 रुपये लेकर भाग गया। सेल्समेन पीछे दौड़ते हुए गया लेकिन बाइक सवार नहीं मिला। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


कस्बे में बुधवार शाम करीब 6:37 बजे अपाचे सफेद कलर की बाइक से एक युवक एक हजार रुपये के पैसे फुटकर कराने के लिए पेट्रोल पंप आया। यहां पर सेल्समैन राजेंद्र सिंह पेट्रोल डाल रहे थे। बाइक सवार ने फुटकर रुपये मांगे।
सेल्समेन राजेंद्र सिंह कुछ रुपये गिन रहे थे, लेकिन गलती से बाइक सवार को 1,750 रुपये दे दिए। रुपये मिलते ही वह बाइक स्टार्ट कर भाग गया। सेल्समेन पीछे दौड़ते हुए गए लेकिन बाइक सवार का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

घटना पेट्रोल पंप में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेल्समैन ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को भी सूचना दी। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

फोटो-24-सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें