फोटो-26-घर में मौजूद पत्नी कुंती व बच्चे। संवाद
गाजीपुर। पति शिवकरण का पासपोर्ट छीनकर उनसे मजदूरी करा रहे हैं। रुपये भी नहीं दे रहे हैं। किसी तरह बुलवा लें...। उक्त बातें थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी कुंती देवी ने बच्चों के साथ बुधवार को डीएम रविंद्र सिंह से कहीं। उन्होंने बताया कि पति सऊदी अरब में नौकरी करने गए थे। यहां काफिल नाम के व्यक्ति ने उनका पासपोर्ट छीन लिया है।
गांव निवासी कुंती देवी ने बताया कि पति को शिवकरण को करीब ढाई साल पहले बिंदकी के एक एजेंट ने अच्छी नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजा था। ढाई साल पहले 1400 रियाल प्रति माह के हिसाब से किराना स्टोर में काम दिलाने की बात कही थी।
सऊदी अरब जाने के बाद मालिक (काफिल) ने पति का मोबाइल और पासपोर्ट छीन लिया। जंगल में बंधक बनाकर बकरी और मुर्गी पालन कराता है। एक रुपये भी नहीं भेजा है। पति ने किसी दूसरे के नंबर से फोन कर आपबीती बताई। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। डीएम ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फोटो-26-घर में मौजूद पत्नी कुंती व बच्चे। संवाद