फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बहनोई और भांजा घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मनाकर सड़क पर जाम लगा दिया। रात 8.30 बजे थरियांव, गाजीपुर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


किशनपुर थाने के महेशपुर माठेठा गांव निवासी सानू (33) बुधवार की सुबह अपनी बहन काजल के घर असोथर थाने के हरनवां गांव आया था। देर शाम बहनोई राजकिशोर (40) और भांजे अंश (12) के साथ बाइक से असोथर बाजार दवा कराने जा रहा था। हरनवा असोथर के मध्य लवकुश इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की बाइक से आमने सामने भिड़ंत में हो गई। हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे सानू की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सिर पर ट्रैक्टर और ट्राॅली का पहिया चढ़ने से हेलमेट टूट गया और सिर कुचल गया।
दुर्घटना में बहनोई और भांजा भी गंभीर घायल हैं। घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और ट्राॅली को कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। युवक सानू चार भाई और दो बहनें है। युवक पूणा महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। होली के त्योहार पर घर आया था। युवक के दो बच्चे अनिकेत (6) और रामगोपाल (3) हैं। पत्नी मधु का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली और चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें