फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मनचाही शादी टूटने पर पहले किशोरी फिर युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को मनचाही शादी टूटने से आहत किशोरी ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी पर अंगद (20) ने भी जहर खा लिया। परिजन अंगद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोरी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अंगद (20) का एक गांव की स्वजातीय 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से जान पहचान थी। जानकारी होने पर दोनों परिवारों की सहमति से विवाह भी तय कर दिया गया। कुछ दिनों बाद लड़की पक्ष के परिजनों ने किशोरी की शादी दूसरी जगह तय कर दी।
इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया। परिजनों ने अमौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह खबर मिलते ही युवक किशोरी को देखने अस्पताल पहुंचा। वहां से लौटने के बाद युवक ने शाम पांच बजे घर पर जहर खा लिया। परिजनों को जहर खाने की जानकारी काफी देर बाद हो पाई।
विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते वक्त ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंगद के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को यमुना नदी के किनारे कर दिया। उधर किशोरी का इलाज जारी है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें