फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम लगाया

Sat, 07 Apr 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
चक रसूलपुर गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांदा-टांडा मार्ग पर ट्रक की टक्कर ने शनिवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल है। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। इधर, दुर्घटना के बाद चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा।  
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी रामशंकर लोधी का बेटा ज्ञान सिंह (30) घर के नजदीक भट्ठे में मजदूर था। वह बाइक से मलवां थाने के अमौरा गांव निवासी शंभू के पुत्र रामनरेश उर्फ अजीत (35) को अपने घर लेकर जा रहा था। बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटनास्थल में मां जगरानी देवी, पत्नी सुशीला रो-रो कर बदहवास हो गईं। परिजनों ने बताया कि उसकी दो मासूम बेटियां रश्मि व प्रतिभा हैं। थानेदार विजय प्रताप सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। देर रात यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें