फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार छात्रा की मौत, हेलमेट से बची चालक की जान

Wed, 07 Feb 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद खागा में नवीन मंडी के पास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जाते समय मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। इससे सिर में चोट नहीं लगी, लेकिन पैर टूट गया है। ये इलाहाबाद से रायबरेली जा रहे थे। हादसा दोपहर एक बजे नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास हुआ।
विज्ञापन


इलाहाबाद के बेनीगंज पुरानी बस्ती निवासी तेजभान सिंह की बेटी अंजलि (18) इंटर की छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र रायबरेली जिले के शांतीराज पब्लिक स्कूल पूरे लालमऊ लालगंज में था। अंजलि सुबह 10 बजे घर से पेपर देने के लिए इलाहाबाद के हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास रहने वाले बड़े लाल के बेटे सूर्य साहू (20) के साथ बाइक में निकली थी। खागा के नवीन मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी छात्रा छिटककर गिरी और सिर कुचल जाने से मौत हो गई। हादसे में युवक का एक पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से हरदो सीएचसी पहुंचाया। यहां से नाजुक हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कोतवाल एके राय ने बताया कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह न होने से वाहन का पता नहीं चल पा रहा है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूर्य हेलमेट लगाए था। उधर, शाम हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें