फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मवेशी से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र में अमर शहीद कंचन सिंह पीजी कॉलेज शिवपुरी के पास बृहस्पतिवार रात अपाचे बाइक सवार दो दोस्त अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गए। हादसे में चकिया निवासी अमर सिंह (24) और वार्ड नंबर दो गांधीनगर निवासी मनीष सोनी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार घरवासीपुर की ओर से खखरेरू आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को सीएचसी खखरेरू में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने मनीष सोनी को मृत घोषित कर दिया। घायल अमर सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल मंझनपुर कौशाम्बी रेफर किया गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क पर अचानक जानवर आने से हादसा हुआ। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें