फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बहाल, दो हजार उपभोक्ता जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हसवा कस्बे में नवनिर्मित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। असोथर उपखंड अधिकारी मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी व अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य ने उपकेंद्र की मशीनों का निरीक्षण कर निर्माण कराने वाली संस्था से विद्युत विभाग के सुपुर्द किया। नवनिर्मित उपकेंद्र से करीब दो हजार उपभोक्ता जुड़ेंगे।
विज्ञापन

हसवा कस्बे को अभी तक थरियांव उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अब थरियांव उपकेंद्र से हसवा कस्बे को काट कर नवनिर्मित उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य ने बताया कि अभी हसवा और फैजुल्लापुर गांव को नवनिर्मित उपकेंद्र से जोड़ा गया है।
उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है और दो फीडर बनाए गए हैं। फिलहाल एक ही फीडर से गांवों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
जल्द ही दूसरा फीडर भी हसवा उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौर्य, एसडीओ गुलाब कोटार्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें