बहुआ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ब्लाक परिसर में गुरुवार को मासिक बैठक हुई। बिजली व्यवस्था पर किसानों ने रोष जताया। जिला महासचिव प्रीतम सिंह ने बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर बहुआ उपकेंद्र का घेराव करने की बात कही।
तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि हाईटेंशन लाइन 33 केवीए में एक खंभे से दूसरे खंभे की दूरी अधिक है और जर्जर तार लगे हैं, जिससे अक्सर बिजली कटौती होती है। समय पर बिजली न मिलने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। उपकेंद्र के कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरती जाती है।
कई गांवों में बिजली की किल्लत है। वहीं ललौली पुलिस समस्याओं का निस्तारण नही कर पा रही है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, घनश्याम गुप्ता, शिवाजीत सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, रंजीत सिंह यादव, राजकुमार पटेल और भानू पटेल मौजूद रहे।
बकेवर। भाकियू अराजनैतिक ने कस्बे के घटते जलस्तर पर चिंता जताई। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने देवमई ब्लाक सभागार में बीडीओ सुषमा सिंह को ज्ञापन देकर कुडनी चौराहा स्थित तालब की खोदाई कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि बकेवर कस्बे के कुडनी चौराहे के समीप स्थित तालाब की खोदाई न होने से कस्बे का जलस्तर नीचे जा रहा है।
इस मौके पर देवमई ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल, सुदेश वर्मा, शिव गोपाल, धर्मराज, अमरपाल, करण सिंह, फूलमती, मुन्ना, प्रियंका, जयराम, अमिताभ, रीना आदि रहे।
....................