फोटो-37-अमन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। क्षेत्र के भवानी सिंह पुरवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भवानी सिंह पुरवा और न्योरी की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें भवानी सिंह पुरवा ने 71 रन से जीत दर्ज की।
कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्योरी की टीम भवानी सिंह पुरवा के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।
शुरुआत से ही दबाव में रही टीम के ओपनर रवि विश्वकर्मा और बल्लू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर आए पोलार्ड भी शून्य पर आउट हो गए। कप्तान ने 10 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन पूरी टीम 34 रन पर ऑलआउट हो गई।
सर्वाधिक रन बनाने और दो विकेट लेने वाले अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर रामनरेश, रमाकांत, दीपक, पप्पू, दिनेश, बालेंद्र, शुभम, सुनील, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो-37-अमन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद