फोटो-25-विजेता टीम को डमी चेक देते आयोजक। संवाद
- फोटो : नगला बरी चौराहा स्थित सर्विस रोड पर एक गोदाम के अंदर उमड़ता धुंआ। वीडियो ग्रैव
खखरेरू। नगर पंचायत के अपना बाजार के पीछे जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में फतेहपुर ओमनी और कोट की टीम आमने-सामने रहीं। इसमें फतेहपुर ओमनी ने कोट को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल में फतेहपुर ओमनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोट की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मध्यक्रम में शफी उल्लाह ने संघर्ष करते हुए 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। सधी हुई गेंदबाजी के आगे पूरी टीम खुलकर नहीं खेल सकी। कोट की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 37 रन पर ढेर हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर ओमनी की टीम ने आठ ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। अहमद ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन की पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले मुशाहिद रजा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य संयोजक मोनू खान ने बताया कि यह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शुभम ठाकुर, जानी खान, इस्तेखार, सोहराब अहमद, अभिलाष साहू, मारूफ अहमद, मोहम्मद हसनैन, गुफरान, खुर्शीद, मोहम्मद आजम और मोहम्मद कलीम सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
फोटो-25-विजेता टीम को डमी चेक देते आयोजक। संवाद- फोटो : नगला बरी चौराहा स्थित सर्विस रोड पर एक गोदाम के अंदर उमड़ता धुंआ। वीडियो ग्रैव