फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजी शहनाई, 93 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sun, 18 Feb 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
सात फेरे लेते वर वधू। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मांगलिक गीतों धुन के बीच नव दंपतियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। यज्ञ वेदी में मंत्रोच्चारण के बीच 92 वर-वधू ने जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। वहीं, एक मुस्लिम जोड़े ने भी निकाह कुबूल किया। प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत विधायक व मंत्रियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। हालांकि दस जोड़े किन्हीं कारणों से विवाह स्थल नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


रविवार को शहर के आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को साकार किया गया। विवाह कराने के लिए 22 वेदियां बनाई गई थी। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, विधायक कृष्णा पासवान, सदर विधायक विक्रम सिंह, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, सीडीओ एसपी आनंद, अपर्णा सिंह गौतम ने भी दंपतियों को आशीर्वाद दिया।


छोटू बने जैनब के शौहर
पीरनपुर के रहने वाले छोटू ने सनगांव की रहने वाली जैनब के साथ निकाह किया। मुफ्ती मोहम्मद शाहबुद्दीन ने निकाह पढ़ाया। प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दंपति को उपहार भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें