फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर दो घंटे जाम

Sun, 18 Feb 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रसूलाबाद रेलवे क्रासिंग का निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। खस्ताहाल सर्विस लेन से वाहनों का निकलना मुश्किल है। रोज घंटों जाम में लोग फंसे रहते हैं। रविवार को भी रेलवे क्रासिंग पर दो घंटे से अधिक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


रेलवे ओवर ब्रिज के सुस्त निर्माण का खामियाजा वाहन चालकों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। साढ़े तीन साल बीतने के बाद भी ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा है। छह महीने से निर्माण बंद है। विभागीय अधिकारी व प्रशासन चुप्पी साधे हैं।     मुसैदापुर गांव के सगीर अहमद ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने पुल का निर्माण बंद कर दिया है। निर्माणाधीन पुल के किनारे बनी सर्विस लेन ध्वस्त हो गई है। गड्ढों में गिट्टी डाल कर वाहनों को निकाला जाता है। दुकानदार शकील अहमद ने बताया कि शनिवार की शाम को करीब तीन घंटे जाम लगा रहा है। शादी में जाने वाले वाहन लाइन से खड़े रहे। रात को साढ़े ग्यारह बजे जाम हटा, तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।  

हरसिंहपुर गांव के बबलू लोधी ने बताया कि जब पुल का निर्माण शुरू हुआ था तो एक आस जगी थी कि अब रेलवे क्रासिंग के जाम से छुटकारा मिल जाएगा। साढ़े तीन साल बीत गए हैं। कार्यदायी संस्था पुल के निर्माण को पूरा नहीं करा सकी है। सेतु निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सेतु निगम का कार्य पूरा हो गया है। रेलवे खंड का निर्माण बचा है। उसका निर्माण रेलवे निर्माण खंड कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें