फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असोथर में एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं बारिश में हुआ खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर फैली अव्यवस्था को अगर समय पर दूर कर दिया जाता तो सैकड़ों किसानों का गेहूं खराब होने से बच जाता। प्रभारियों की बिचौलियों से मिलीभगत के कारण समय पर गेहूं की तौल नहीं कराई और तीन दिन हुई बारिश में गेहूं क्रय केंद्र में रखा गेहूं भीग गया। गुरुवार को असोथर क्रय केंद्र में पानी का निकास न होने के कारण अभी भी गेहूं के ढेर पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

किसान पानी निकालने के साथ गेहूं को समेटकर अब घर ले जाने में जुटे हैं। इससे उन्हें गेहूं लाने ले जाने पर दोहरा खर्च तो करना ही पड़ रहा है साथ ही मेहनत भी दोहरी हो गई है। जो नुकसान हुआ वह अलग है। किसानों का कहना है कि करीब 15 सौ क्विंटल गेहूं खराब हुआ है। बारिश के कारण तीसरे दिन गुरुवार को भी गेहूं की खरीद बंद रही।
शासन द्वारा भले ही टीनशेड व तिरपाल से गेहूं को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हों, लेकिन केंद्र प्रभारियों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। किसानों का गेहूं तो खुले आसमान के नीचे ही पड़ा था। साथ ही जिस गेहूं की तौल कराने के बाद सरकारी गोदाम में भेजा जाना था, उसको ढकने के लिए भी पर्याप्त तिरपाल नहीं थे। जिले में सबसे ज्यादा अव्यवस्था असोथर क्रय केंद्र में देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां पर किसानों का करीब चार हजार क्विंटल गेहूं पड़ा था। तीन दिन की बारिश में गेहूं अंकुरित हो गया। इससे 25-30 किसानों का एक हजार से 1500 क्विंटल का नुकसान हुआ है। अब गेहूं को सुखाने की चिंता किसानों को सताने लगी है। वह ट्रैक्टर ट्राली में भर कर गेहूं घर ले जा रहे हैं। गुरुवार को किसान मनोज सिंह, निर्मल सिंह, पप्पू, दीपू, रजी गेहूं को ट्रैक्टर में लाद कर घर ले गए। किसान निर्मल सिंह ने बताया कि करीब 130 क्विंटल गेहूं रहा होगा, बारिश से करीब 40 क्विंटल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें