फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से प्रतिबंधित मछलियां बरामद, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। पुलिस ने सोमवार को पिकअप से करीब सवा क्विंटल प्रतिबंधित मछलियों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों के साथियों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक मोड़ के पास से उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ पिकअप को पकड़ा। तलाशी लेने पर प्रतिबंधित तीन बोरा मछलियां, जिनका वजन एक क्विंटल 20 किलो था, बरामद हुईं। मछलियों के साथ पुलिस ने तीन लोगों को भी पकड़ा है।
बरामद मछलियों में रोहू, नैन और चाइना प्रजाति की हैं। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अजय प्रताप सिंह (18) निवासी कर्वी पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश, कल्लू रायकवार (32) निवासी नंदग्राम थाना ईशानगर छतरपुर मध्य प्रदेश, सोनू रायकवार (20) निवासी ढींगर मोहल्ला थाना नौगांव छतरपुर मध्य प्रदेश बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो सीजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मछरियां कहां से लाईं गईं ती और कहां के लिए जा रहीं थी, पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें