फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैंक अफसरों पर भैंस पालन ऋण में रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की बहुआ शाखा के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित अजय सिंह ने सोमवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप है कि भैंस पालन योजना के तहत 5.50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। फाइल बैंक पहुंचने पर ऋण प्रक्रिया के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद जांच के दौरान फील्ड ऑफिसर ने मवेशियों की संख्या कम बताते हुए 30 हजार रुपये और मांग लिए।
पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद अनावश्यक आपत्तियां लगाकर उसे बार-बार बैंक के चक्कर लगवाए जा रहे हैं और बिना रिश्वत के ऋण वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंधवा शाखा के प्रबंधक अंकित वर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पत्रावली स्वीकृत है और जांच में मवेशियों की संख्या कम पाई गई है इसलिए लाभार्थी को संख्या पूरी करने के लिए कहा गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें