फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां कालीजी मंदिर में अनधिकृत पार्किंग, व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
फोटो-05-बैठक करते कालीजी मंदिर समिति के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। क्षेत्र के मोहल्ला जहानपुर स्थित प्राचीन मां कालीजी मंदिर की साधारण सभा और प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मंदिर की धार्मिक गरिमा और पुश्तैनी संपत्तियों के संरक्षण पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

परिसर में अनधिकृत पार्किंग और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 14 अक्तूबर को कार्यभार संभालने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष केशव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्था के वैधानिक नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
महामंत्री सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनधिकृत वाहनों को 13 अक्तूबर शाम पांच बजे तक हटाना होगा। बिना प्रबंध समिति की अनुमति के लगी नाम पट्टिकाओं और पत्थरों को 14 अक्तूबर तक हटाकर सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1982 के मूल प्राचीन विधिक शिलालेखों को विधि-विधान से पुनर्स्थापित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे विशेष आरती, पूजन और प्रसाद वितरण होगा।
पूजा सामग्री और सामाजिक कार्यों से जुड़े वित्तीय लेनदेन को रसीद व अनुमति पत्र से पारदर्शी बनाया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता सहित समिति के सदस्य और नगर के लोग मौजूद रहे।

फोटो-05-बैठक करते कालीजी मंदिर समिति के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें