फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बलराम खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पांचवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
फोटो-09-शिक्षकों के साथ मौजूद नव निर्वाचित अध्यक्ष बलराम सिंह। संवाद
विज्ञापन
जाफरगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की खजुहा ब्लॉक इकाई का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें बलराम सिंह पांचवीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। निर्धारित समय में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस कारण उन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सोमवार दोपहर 12:30 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुहा में शुरू हुई। नामांकन पत्र लेने और जमा करने के बाद जांच हुई। अध्यक्ष पद के लिए केवल बलराम सिंह का नामांकन वैध पाया गया। खजुहा ब्लॉक के 541 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस चुनाव में भाग लिया। निर्वाचन की घोषणा पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और मिठाई बांटी। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में फूल सिंह और शैलेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

फोटो-09-शिक्षकों के साथ मौजूद नव निर्वाचित अध्यक्ष बलराम सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें