फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर अवंतीबाई को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस शुक्रवार को पूरे मनोयोग से मनाया गया। पूर्वी बाईपास (लोधीगंज) से अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के अवंतीबाई चौराहा की प्रतिमा में माला पहनाकर उनकी वीरगाथा को प्रणाम किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय लोधी महासभा व जिला लोधी महासभा की ओर से बलिदान दिवस मनाया गया। शोभायात्रा लोधीगंज से ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल, पत्थरकटा से प्रतिमा स्थल तक पहुंची और वहीं पर यात्रा का समापन हुआ। पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से मुकाबला किया। इस मौके पर रामगोपाल लोधी, केपी सिंह, फूलसिंह लोधी, आशिक लाल लोधी, श्रीराम लोधी, अतर सिंह लोधी, अरविंद कुमार लोधी, हसवा ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, जगरूप सिंह शास्त्री, शैलजा राज लोधी, अशोक कुमार लोधी, रघुवीर सिंह लोधी, रक्षपाल सिंह लोधी, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, राजू लोधी, रज्जन लोधी, लखन लोधी, कैलाशनाथ लोधी, श्रवण कुमार लोधी, रामबाबू लोधी, सोहनलाल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें