फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता है बकरीद

विज्ञापन
नमाज के बाद ईदगाह में एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले भर में रविवार को बकरीद हर्षोल्लास से मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

ईदगाह में सुबह नौ बजे शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने नमाज अदा कराई। शहरकाजी ने कहा कि इंसान के भीतर भी बुराई रूपी जानवर छिपा होता है, जो उसे बुराई के रास्ते पर ले जाने का काम करता है। क्रोध, लोभ, ईर्ष्या जैसी बुराइयों की जड़ यही है।
बकरीद पर सभी को अपने भीतर के जानवर की भी कुर्बानी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलने वाले बंदे ही अल्लाह को पसंद होते हैं।
बकरीद पर्व अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। बताता है कि एक-दूसरे से मिलकर रहें। इससे लोगों की तरक्की होगी और मुल्क आगे बढ़ेगा।
बकरीद मनाने वालों में इतना उत्साह था कि सुबह से ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ थी। ईदगाह में मेले सा नजारा रहा। पर्व को लेकर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। सीडीओ सत्यप्रकाश और एसपी राजेश कुमार सिंह सुरक्षा को लेकर ईदगाह पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें