फतेहपुर। गांधी जयंती के मौके पर शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से होगा। जिला बार एसोसिएशन की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी व एसोसिएशन की टीमें खेलेंगी। एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता, सद्भाव व खेल की विधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. गौतम चौधरी व समापन और पुरस्कार वितरण उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मंजू रानी चौहान करेंगी। (संवाद)
पांच किमी पैदल दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
फतेहपुर। गांधी जयंती पर बुधवार को शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 5.30 बजे पांच किलोमीटर की पैदल दौड़ (वॉक रेस) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सभी आयु के लोग भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी सुबह स्टेडियम पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने दी। (संवाद)