फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरोपियों ने गायब किशोरी की हत्या का जुर्म कबूला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 सितंबर से गायब किशोरी की हत्या का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को हिरासत लेकर पूछताछ की। किशोरी की हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 23 सितंबर को घर के बाहर भैंसों को चारा डालने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बेटी का कहीं पता न चलने पर पिता ने थाने में 25 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका पर पिता ने बेटी की हत्या और शव गायब करने की तहरीर कंचनपुर निवासी दिलीप, राज झिलमा निवासी गाजीपुर तथा मोनू निवासी गाजीपुर के खिलाफ दी थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने हत्या कर लाश गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस सोमवार को पूरा दिन असनी गंगा पुल पर जाल डालकर गोताखोरों की मदद से लाश खोजने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ हत्या के साथ लाश गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें