फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिलेट्स महोत्सव में श्री अन्न की खेती के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो-16- श्रीअन्न उत्पादन करने वाले किसान को प्रश​स्ति पत्र प्रदान करतीं खागा विधायक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में आयोजित जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव के दूसरे दिन किसानों की अच्छी खासी भीड़ जमा रही। सुबह 9:30 बजे से किसानों का पंजीकरण शुरू हुआ। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ खागा विधायक कृष्णा पासवान ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नहर कटान से बचाव, फसलों की सुरक्षा, वन्य जीवों से होने वाले नुकसान और श्री अन्न की खेती को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। कृषक वैज्ञानिक संवाद में उन्नत खेती करने वाले किसानों ने अनुभव साझा किए।
मुख्य अतिथि कृष्णा पासवान ने कहा कि श्री अन्न पोषण सुरक्षा के साथ किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत साधन है। उन्होंने किसानों से इसकी खेती बढ़ाने, उत्पादन अपनाने और दैनिक आहार में शामिल करने की अपील की। इस दौरान मिलेट्स की खेती करने वाले 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने और जैविक खेती अपनाने की बात कही। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कृषि निवेश, जल संरक्षण और संतुलित उर्वरक इस्तेमाल पर मार्गदर्शन किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को श्री अन्न, शस्य, वानिकी, उद्यान, पशुपालन और उन्नत कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही रोग नियंत्रण और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके भी साझा किए जा रहे हैं।

फोटो-16- श्रीअन्न उत्पादन करने वाले किसान को प्रशस्ति पत्र प्रदान करतीं खागा विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें