फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चाची-भतीजे को दौड़ाकर डंडों से पीटा

विज्ञापन
फोटो-35- घायल जगरानी देवी। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। घर में बकरी जाने के विवाद में चाची-भतीजे को रविवार को एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर मजरे कछरा गांव निवासी अमरजीत निषाद की बकरी पड़ोसी के घर चली गई थी। इसी विवाद की कहासुनी पर रविवार सुबह गांव के रामसनेही, कल्ला, रामकिशुन व दो अन्य लोग बाइकों से पहुंचे। सभी लोग लाठी-डंडे से लैस थे। अचानक लाठी-डंडे से उस पर हमला किया।
किसी तरह वह जान बचाकर भागा। हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर चाची जगरानी देवी बीच-बचाव को पहुंचीं। आरोपियों ने चाची को भी पीट दिया। लोगों के आने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि घर में बकरी जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

फोटो-35- घायल जगरानी देवी। संवाद

फोटो-35- घायल जगरानी देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें