फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़ी कार में फॉर्च्यूनर की टक्कर से मामी-भांजे की मौत,आठ घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त किआ कार को लेकर जाती क्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
थरियांव(फतेहपुर)। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने रविवार सुबह करीब सात बजे श्रद्धालुओं की खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसके भांजे की मौत हो गई। दोनों वाहनों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस फॉर्च्यूनर चालक को झपकी आने व तेज रफ्तार से ओवरटेक करने की वजह से हादसा मान रही है।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत करौली जिला टोडाभीम निवासी गिरिराज प्रसाद सोनी ने बताया कि वह अपनी किआ कार से पत्नी राधा सोनी (58),भांजा कृष्णकांत सोनी (45), भांजी सुमन (42) पत्नी कृष्णकांत, अन्ना सोनी (13) पुत्र कृष्णकांत, चालक हरिसिंह मीना (48) संग प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जा रहे थे। हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के बहिलापुर के पास गिरिराज ने कार रोकवाई। कार हाईवे किनारे खड़ी कराने के बाद नजदीक में गिरिराज शौच के लिए गए थे। इस दौरान करीब 180 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई फॉर्च्यूनर ने किआ कार में पीछे से टक्कर मार दी। किआ कार करीब 10 मीटर दूर खंती में चली गई। फिर फॉर्च्यूनर बिजली पोल से टकरा गई। बिजली पोल टूटकर अलग हो गया। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में राधा सोनी व उनके भांजे कृष्णकांत की मौत हो गई। चालक हरिसिंह मीना व सुमन घायल हुए। राजस्थान प्रांत अजमेर जिला किशनगढ़ निवासी फॉर्च्यूनर सवार बालचंद्र जांगड़ (60)व उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र नरेश जांगड़, बहू ज्योति जांगड़,मालाराम की पत्नी गीता देवी (85), दिनेश जांगड़ की पत्नी कमाता (27) मामूली रूप से जख्मी हुए। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे गए हैं। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें