फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर घर में अकेली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी को पीटा गया। इसी बीच किशोरी की मां के घर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर खेत में काम कर रहे मजदूर को खाना देने गई थीं। इसी दौरान गांव के बनरसी निवासी दीपू और विवेक ने घर में अकेली पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
तभी किशोरी की मां खेत से घर लौटी। मां को आता देख आरोपी दीपू और विवेक घबरा गए। दोनों किशोरी व उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि दीपू और विवेक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें