फाइल फोटो-05-धर्मेश सिंह। स्रोत परिजन
हुसैनगंज। ड्यूटी जा रहे पीआरडी जवान की बाइक में किसी वाहन ने रविवार रात टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका गांव निवासी धर्मेश सिंह (45) पीआरडी जवान थे। हथगाम थाने की छिवलहा चौकी रविवार रात ड्यूटी पर बाइक से जा रहे थे। थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के पास रात करीब 10 बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
पुलिस ने उसे एंबुलेंस से हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
फाइल फोटो-05-धर्मेश सिंह। स्रोत परिजन