फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में भतीजे पर कुल्हाड़ी से प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गाँव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। बतीपुर गाँव के अरविन्द दोपहर में खेत में खड़े साझे के यूकिलिप्ट्स के पेड़ को काट रहा था।
विज्ञापन

अरविंद के बहन की गोद भराई नवरात्रि में होनी है। अरविंद के पेड़ काटते समय चाचा रामकिशोर, जितेंद्र और चचेरी बहन सुमन लाठी डंडे लेकर पहुंच गए।
इन सभी के बीच विवाद हुआ और ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। शाम को अरविंद और उसके चाचा के बीच फिर विवाद होने लगा।
राम किशोर ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें