फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी महिला के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। धर्मांतरण के मामले में करीब आठ माह से वांछित चल रही महिला के घर गाजीपुर पुलिस ने संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हसीन एक किशोरी 2022 में अगवा कर कौशाम्बी ले गया था। आरोप है कि कौशाम्बी जनपद के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी खतीब निवासी मो. कमर की पत्नी सन्नो के सहयोग से किशोरी का धर्म परिवर्तन कराया गया था।
बाद में करीब आठ माह पहले किशोरी बरामद हुई जिसके बयान के आधार पर सन्नो को आरोपी बनाया गया। जांच में अन्य आरोपी भी सामने आए और सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सन्नो तब से फरार है और गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुई। एसपी की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा की गई। हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें