फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिन्नातों की मस्जिद से जुड़े औरैया की युवती के निकाह के तार, एटीएस ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औरैया जिले की एक युवती से निकाह के मामले में शनिवार को लखनऊ एटीएस ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिन्नातों की मस्जिद में पहुंचकर जांच की। एटीएस के साथ पीड़िता भी मौजूद रही। एटीएस की मौजूदगी में मस्जिद के रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच के दौरान धर्म परिवर्तन के बाद जैनब और मेराज अंसारी के निकाह से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एटीएस को मिले दस्तावेजों में निकाह में गवाह बने लोगों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। इनमें मेराज अंसारी की मां सबा, पिता रियाज, भाई उमर, दोस्त मोहसिन और ताहा के नाम शामिल हैं। एटीएस ने इन सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में लिया है।
औरैया जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह आठ जनवरी को लखनऊ एटीएस के साथ आई थी। इसी दौरान उसने एटीएस को जिन्नातों की मस्जिद की पहचान कराई। पीड़िता का कहना है कि करीब पांच साल पहले दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के मेराज अंसारी से उसकी मुलाकात रोडवेज बस में हुई थी। उस समय मेराज ने खुद को रुद्र शर्मा बताया था।
विज्ञापन

आरोप है कि मेराज ने नशे की लत से पीड़िता के पिता को छुड़ाने के लिए छांगुर बाबा का सहारा लेने की बात कही। इससे परिवार उसके झांसे में आ गया। इसी दौरान संपर्क बढ़ा और मेराज ने रुद्र शर्मा बनकर प्रेमजाल में फंसाया। बाद में धर्म परिवर्तन कर युवती का निकाह किया गया। मामले की जांच एटीएस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें