फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खराब, उपभोक्ता परेशान

Thu, 29 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में लगे एटीएम आए दिन खराब होने की वजह से शोपीस बन गए हैं। ग्राहकों को इससे काफी परेशानी हो रही है। विभिन्न बैंकों के लगे इन एटीएम को ठीक कराने की मांग दर्जनों बार व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने बैंको के अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर के ललौली रोड में भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम विगत वर्षों व्यापारियों व ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाए गए थे। विगत छह माह से अक्सर एटीएम अक्सर खराब रहते हैं। नगर व बाहर से आने वाले व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील उर्फ कल्लू लोहिया, रामस्वरूप निषाद, योगेश गुप्ता, सुनील ओमर आदि दर्जनों लोगों ने बैंकों के एटीएम को ठीक कराने की मांग दर्जनों बार की लेकिन इन पुराने एटीएम को न तो बनवाया गया और न ही इनके स्थान पर नए एटीएम लगवाए जा रहे है। जिससे आए दिन एटीएम के सामने से जरूरतमंद लोगों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें