फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एथलेटिक्स और हॉकी के चयन ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 व 30 सितंबर को बरेली में होगी। वहीं समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स का जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे स्टेडियम शांतिनगर में होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 26 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।
सीनियर पुरुष हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 25 सितंबर को दोपहर तीन बजे स्टेडियम में कराया जाएगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 26 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे प्रयागराज में होगा। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें