फोटो-04-प्रमाण पत्र और मेडल के साथ खुशी ओमर। संवाद
बिंदकी। मुजफ्फरनगर के एक होटल में आयोजित रायता महोत्सव में 100 शेफ की टीम ने एक मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार के रायते तैयार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। टीम में बिंदकी की खुशी ओमर भी शामिल रहीं। इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है।
मोहल्ला बजाजा गली निवासी सुधीर ओमर की बेटी खुशी ओमर ने 21 सितंबर को आयोजित महोत्सव में बतौर शेफ हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में 100 शेफ की टीम को मिलकर 500 प्रकार के रायते तैयार करने थे। टीम ने निर्धारित लक्ष्य महज एक मिनट 45 सेकंड में पूरा कर लिया।
रिकॉर्ड बनने की जानकारी के बाद खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है। बृहस्पतिवार दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को बधाई दी। पिता सुधीर ओमर और मां प्रीति ओमर ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। व्यापारी नेता स्वाति ओमर ने बताया कि खुशी उनकी भतीजी हैं। उसकी उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।
फोटो-04-प्रमाण पत्र और मेडल के साथ खुशी ओमर। संवाद